ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

यूक्रेन में नाटो के साथ जंग का खतरा!

Share

रूस ने तैनात किया अपना सबसे घातक हथियार एस-550
मॉस्को। रूस ने नाटो को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह यूक्रेन को सदस्यता देने से इनकार कर दे। रूस ने एक अल्ट्रा-सीक्रेट ऐंटी-सैटेलाइट हथियार ‘स्टार वार्स’ मिसाइल को भी सक्रिय कर दिया है। रूस की ओर से भारी हथियारों की तैनाती इस बात का सबूत है कि क्रेमलिन और पश्चिम व यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ रहा है।

रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि एस-550 ‘युद्धक क्षेत्र’ में प्रवेश कर चुका है। यह हथियार हजारों किमी की ऊंचाई पर स्पेसक्राफ्ट, बैलिस्टिक मिसाइल और हाइपरसोनिक टारगेट्स पर हमला करने में सक्षम है।

एक लाख से ज्यादा सैनिक मौजूद
एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के करीब 100,000 से अधिक रूसी सैनिक मौजूद हैं, जिससे नए साल की शुरुआत में यूक्रेन पर हमले का खतरा बढ़ गया है। हाल के हफ्तों में रूस ने यूक्रेन सीमा पर बड़ी संख्या में सैन्यबल और विध्वंसक हथियार तैनात किए हैं।

मंत्रालय के सूत्र ने न्यूज एजेंसी TASS को बताया कि एस-550 एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक अपने परीक्षण पूरे कर लिए हैं। सैटेलाइट किलर’ के नाम से मशहूर एस-550 ब्रिगेड ने कॉम्बेट ड्यूटी में प्रवेश किया है।

‘यूक्रेन को सदस्यता देने से इनकार करे नाटो’
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि अगर पश्चिमी देश नाटो का विस्तार यूक्रेन तक नहीं करने की सुरक्षा गारंटी की उनकी मांग को पूरा नहीं करते हैं, तो वह अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि रूस ने नाटो से यूक्रेन और पूर्व सोवियत संघ के देशों को सदस्यता देने से इनकार करने को कहा था। रूस ने मध्य एवं पूर्वी यूरोप में सैन्य तैनाती को वापस लेने की मांग की थी।


Share

Related posts

20 भारतीयों को ले जा रही शिप पर ड्रोन से हमला

samacharprahari

देश का विदेशी कर्ज 2.1 प्रतिशत बढ़कर 570 अरब डॉलर पर पहुंचा

samacharprahari

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Prem Chand

योगी के ‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’ बयान का विरोध कर फंसे अजित पवार

Prem Chand

सीए आत्महत्या मामले में दो बहनें गिरफ्तार

Prem Chand

रुपये के मूल्य में रिकॉर्ड गिरावट, देश में बढ़ सकती है महंगाई

Prem Chand