ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बीजेपी नेता की पत्नी को बचाने पर नपे एडीजी और पुलिस अधिकारी

Share

नागरिकता के लिए फर्जी दस्तावेज जुटाने का है मामला

मुंबई। बीजेपी नेता की पत्नी को बचाने की कोशिश में महाराष्ट्र पुलिस के दो सीनियर पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। एडिशनल डायरेक्टर जनरल समेत दो अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को भी पासपोर्ट फर्जीवाड़े के मामले में नामजद किया गया है।

बता दें कि बीजेपी की अल्पसंख्य सेल के मुंबई उपाध्यक्ष हैदर आजम खान की पत्नी रेशमा ने भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए फर्जीवाड़ा किया था।

पुलिस जांच में पता चला कि पासपोर्ट बनवाने के लिए रेशमा ने फर्जी दस्तावेज दिए थे। इस मामले में एडिशनल डायरेक्टर जनरल देवेन भारती और एसीपी दीपक पतंगरे पर गाज गिरी है। रेशमा पर भी केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं।

क्राईम ब्रांच की रिपोर्ट के आधार पर मालवानी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रेशमा बांग्लादेश की नागरिक है। उसने फर्जी दस्तावेज के जरिए खुद के भारत की नागरिक होने का दावा किया था। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पूर्व बीजेपी सरकार पर इस मामले को लेकर आरोप लगाया था।


Share

Related posts

प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर प्रेमी ने की खुदकुशी

Prem Chand

इसरो पर रोज हो रहे 100 से ज्यादा साइबर अटैक्स

Prem Chand

जंगल में मिली लाश, मृतक की नहीं हुई पहचान

Prem Chand

महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियां तेज़, अक्टूबर तक चुनावी कार्यक्रम की घोषणा

Prem Chand

यूपी में कोरोना वैक्सीन की जगह ऐंटी रैबीज का टीका लगाने का आरोप

samacharprahari

तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे नवाब मलिक

Prem Chand