ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

ईडी ने कुर्क की बायोटेक मामले में चार लोगों की संपत्ति

Share

जांच एजेंसी ने अहमद पटेल के दामाद, डीनो मोरिया, डीजे अकील की संपत्ति सील की

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि जांच एजेंसी ने दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के दामाद, अभिनेता डीनो मोरिया और संजय खान तथा डीजे अकील की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई गुजरात स्थित दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक समूह से जुड़े धनशोधन के एक मामले में की गई है।
ईडी ने कहा कि धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चार लोगों की संपत्ति कुर्क करने के शुरुआती आदेश जारी किए गए हैं। संपत्ति की कीमत 8.79 करोड़ रुपये है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इसमें से संजय खान की कुर्क की जाने वाली संपत्ति तीन करोड़ रुपये मूल्य की है, जबकि डीनो मोरिया की संपत्ति 1.4 करोड़ रुपये की है और डीजे अकील उर्फ अकील अब्दुल खलील बचूअली की संपत्ति 1.98 करोड़ रुपये की है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दिकी की संपत्ति 2.41 करोड़ रुपये की है।
ईडी ने कहा कि स्टर्लिंग बायोटेक समूह के भगोड़े प्रवर्तक नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा ने अपराध से अर्जित धन को चारों लोगों को दिया है। एजेंसी ने कहा कि प्रवर्तक बंधु नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, चेतन की पत्नी दीप्ति संदेसरा और हितेश पटेल को एक विशेष अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। धन शोधन का यह मामला 14500 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसकी साजिश स्टर्लिंग बायोटेक और उसके मुख्य प्रवर्तकों और निदेशकों ने रची थी।


Share

Related posts

7-10 साल के बच्‍चों में 360% बढ़ा सेक्‍सुअल इमेजिनेशन

Prem Chand

मनी लांड्रिंग केस: देशमुख की ईडी हिरासत तीन दिन बढ़ी

samacharprahari

ईडी ने एमवे इंडिया की बैंक खाते समेत 757 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की 

Prem Chand

जम्मू कश्मीरः महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी 3 महीने बढ़ी

samacharprahari

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में 26 के खिलाफ लगा मकोका

Prem Chand

कालाधन के नाम पर बनाई सरकार, अब ब्लैक मनी का कोई रिकॉर्ड नहीं

samacharprahari