ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

हैकर्स के निशाने पर हैं वैक्सीन!

Share

भारतीय फॉर्मा कंपनियों के आईटी सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

मुंबई। कोरोना वैक्सीन बनाने वाली भारतीय कंपनियां अब चीनी हैकर्स के निशाने पर हैं। भारत में कोरोना टीकाकरण के बीच भारतीय वैक्सीन निर्माताओं के आईटी सिस्टम को हैकर्स ने टारगेट किया है। सिस्टम को हैक करने की कोशिश की गई।
रॉयटर्स ने साइबर इंटेलिजेंस फर्म Cyfirma के हवाले से बताया कि जिन दो वैक्सीन निर्माताओं के आईटी सिस्टम को हैक करने की कोशिश की गई, उनके वैक्सीन के डोज का उपयोग देश के टीकाकरण अभियान में किया जा रहा है। बताया गया कि इसका मकसद भारत की कोरोना वैक्सीन सप्लाई चेन को बाधित करना था।
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन समर्थित हैकर्स के एक ग्रुप ने भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कंपनी के आईटी सिस्टम को हैक करने की कोशिश की है। हैकर्स ने इन कंपनियों की आईटी सिक्योरिटी में सेंध लगाने की कोशिश की। सिंगापुर और टोक्यो में स्थित साइबर इंटेलिजेंस फर्म Cyfirma ने बताया कि चीनी हैकर्स APT10 उर्फ स्टोन पांडा ने भारत के बायोटेक और SII के आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन सॉफ्टवेयर की कमजोरियों का पता लगाने की कोशिश की थी।
गौरतलब है कि भारत और चीन दोनों ही देश अलग-अलग देशों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवा रहे हैं। भारत दुनियाभर में बिकने वाले सभी वैक्सीन का 60% से अधिक उत्पादन करता है। ऐसे में चीन भारत की कोरोना वैक्सीन सप्लाई चेन को बाधित करना चाहता था। इसीलिए हैकर्स ने भारतीय वैक्सीन निर्माताओं के आईटी सिस्टम को टारगेट किया।


Share

Related posts

पीएसीएल के 12.7 लाख से अधिक निवेशकों को पैसा मिला: सेबी

samacharprahari

दो दशक में आपदाओं से देश को 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

samacharprahari

चीन ने पोत से नौ उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए

samacharprahari

SHANTI विधेयक 2025 पास: परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों की एंट्री, फायदे-नुकसान पर सियासी बहस

samacharprahari

कलाइयों के जादूगर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप

samacharprahari

सहायक जिला पंजीयक रिश्वत लेते पकड़ा गया

Vinay