ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकभारतराज्य

राफेल, सुखोई और तेजस ने दिखाया दम, जैगुआर-चिनूक की गर्जना से गूंजा आसमान

Share

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के हवाबाजों ने वायुसेना दिवस पर अपनी गर्जना से आसमान गुंजायमान कर दिया। दिल्ली के पास हिंडन वायु सेना स्टेशन में एक भव्य परेड-सह-निवेश समारोह आयोजित किया गया। हिंडन एयरबेस के आसमान में राफेल, सुखोई, जैगुआर व अन्य लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए। पांच राफेल फाइटर जेट्स को औपचारिक रूप से 10 सितंबर को भारतीय वायु सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए वायुसेना में शामिल किया गया था।

बता दें कि भारतीय वायुसेना अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारतीय वायु सेना ने हिंडन एयरबेस पर अपना दमखम दिखाया। वायुसेना की परेड में तेजस और राफेल जैसे लड़ाकू विमान ने भी अपना दम दिखाया। पीएम मोदी ने इस मौके पर भारतीय वायुसेना को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय सशस्त्र बलों की वायु शाखा आईएएफ का गठन रॉयल इंडियन एयर फ़ोर्स के रूप में किया गया था। ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के बाद ’रॉयल’ को हटा दिया गया था। इसका प्राथमिक मिशन भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना और सशस्त्र संघर्ष के दौरान हवाई युद्ध करना है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है।


Share

Related posts

नवी मुंबई हवाईअड्डे के नामकरण को लेकर प्रदर्शन

Prem Chand

बेरोजगारी, महंगाई और किसान हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी सपा

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 4

samacharprahari

पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी में ऑडियो-वीडियो फुटेज होनी चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट

Vinay

श‍िंदे सरकार कुछ दिन की मेहमान!

samacharprahari

जियो दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड बना

samacharprahari