ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

भाजपा को न तो चंदा मिलेगा, न ही वोट : अखिलेश

Share

✍️ डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर अयोध्या के एक मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि इस घटना की चर्चा प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंच चुकी है और जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को “न चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट।”

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नई-नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम मर्यादा के प्रतीक हैं और संविधान लोकतंत्र की मर्यादा का आधार है। उनका आरोप था कि भाजपा ने आस्था, मर्यादा और भक्ति के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर चढ़ाए गए चढ़ावे की सच्चाई सामने आनी चाहिए और सच सामने आने पर जनता अपना फैसला स्वयं करेगी।

अखिलेश ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर वकीलों के विरोध-प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के प्रति जनता की नाराजगी बढ़ रही है और लोग मतदान के जरिए जवाब देने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलों, थानों और सरकारी विभागों में जबरन वसूली का संगठित तंत्र काम कर रहा है।


Share

Related posts

साइबर क्राइम ब्रांच ने दो विदेशियों को गिरफ्तार किया

Prem Chand

वीवो मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ाई गई

Prem Chand

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PFI पर ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 57 करोड़ की संपत्ति

Prem Chand

किराना और मेडिकल दुकानों पर भी मिलेगा पैन कार्ड

samacharprahari

जंगल में मिली लाश, मृतक की नहीं हुई पहचान

Prem Chand

ईरान का सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

samacharprahari