ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य
Share

बेंगलुरु में 3 MD ड्रग फैक्ट्रियां ध्वस्त, ₹56 करोड़ का माल ज़ब्त

✍🏻 डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई | महाराष्ट्र एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की कोंकण स्क्वॉड ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए बेंगलुरु में चल रही तीन अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग फैक्ट्रियों को ध्वस्त कर दिया है। इस संयुक्त कार्रवाई में करीब 56 करोड़ रुपये मूल्य का एमडी ड्रग्स, खतरनाक केमिकल्स और हाईटेक मशीनरी जब्त की गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई 21 दिसंबर को नवी मुंबई के वाशी इलाके से एक किलो से अधिक एमडी की बरामदगी के बाद शुरू हुई जांच का नतीजा है। पूछताछ में सामने आया कि यह मादक पदार्थ कर्नाटक के बेलगाम निवासी प्रशांत यल्लप्पा पाटिल के नेटवर्क द्वारा तैयार किया गया था, जो बेंगलुरु के विभिन्न इलाकों में फैक्ट्रियां संचालित कर रहा था।

एएनटीएफ की टीम ने बेंगलुरु के एनजी गोलाहली और यारपनहली कन्नूर इलाके में छापेमारी कर ठोस और लिक्विड एमडी की भारी खेप जब्त की। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इन फैक्ट्रियों में तैयार ड्रग्स की सप्लाई देश के कई राज्यों में की जा रही थी और अवैध कमाई को रियल एस्टेट में निवेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश जारी है और इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

 


Share

Related posts

UP में 220 पदों के लिए 5.74 लाख युवाओं ने किया आवेदन

samacharprahari

फर्जी एनसीबी अधिकारी अरेस्ट, धमकी से परेशान महिला ने की थी आत्महत्या

Vinay

राजेश कुमार होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव, 1 जुलाई से संभाल सकते हैं कार्यभार

Prem Chand

चुनाव खत्म होते ही बढ़ा पेट्रोल डीजल के दाम

samacharprahari

खुदरा मंहगाई दर में थोड़ी राहत

Prem Chand

मणिपुर में चार और विधायकों के घर जलाए गए; उपद्रवियों ने सीएम के पैतृक आवास पर धावा बोलने की कोशिश की

samacharprahari