ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

…तो सीबीआई को ट्रांसफर करूंगी केस; कोलकाता कांड पर बोलीं ममता

Share

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कोलकाता में रेप और मर्डर का शिकार हुई डॉक्टर के घर पर पहुंची और पीड़िता के परिजन से मुलाकात की। इस मामले को लेकर उनकी सरकार बैकफुट पर है। बीजेपी समेत समूचा विपक्ष उन पर हमलावर हैं। ममता बनर्जी ने पुलिस को मामले की जांच जल्द से जल्द खत्म करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस इस मामले की जांच रविवार तक नहीं कर पाई, तो फिर वह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर देंगी।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है, जो सिविक वॉलंटियर है। इस हाई प्रोफाइल कांड के चलते पूरे देश में हलचल है। बंगाल के अलावा दिल्ली समेत कई राज्यों में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है।

कलकत्ता हाई कोर्ट के वकील कौस्तव बागची ने याचिका दायर किया है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और रेस्ट रूम में उचित सुरक्षा के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाने का अनुरोध किया। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

 


Share

Related posts

जंगल में मिली लाश, मृतक की नहीं हुई पहचान

Prem Chand

दुबई-मुंबई चार्टर्ड विमान में आरडीएक्स!

Prem Chand

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 31 फीसदी की गिरावट

samacharprahari

35 लाख लोगों का आयकर रिफंड लटका

samacharprahari

लखीमपुर गैंगरेप: अखिलेश यादव बोले- झकझोरने वाली घटना, बीजेपी राज में उत्पीड़न चरम पर

samacharprahari

चुनाव खत्म होते ही बढ़ा पेट्रोल डीजल के दाम

samacharprahari