ताज़ा खबर
Other

चोरी के शक में तालिबानी सजा, लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

Share

प्रहरी सवांददाता, प्रयागराज, ०७/०३/२०२४ । किहुनी कला गड़री गांव में 35 वर्षीय अजय कोल को कुछ लोगों ने ट्रैक्टर में रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता मुरली कोल के सामने बेटे की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। गुस्साई भीड़ ने आरोपित वकील आदिवासी को किसी तरह पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। खीरी पुलिस ने अजय के भाई अभयराज की तहरीर पर मुकदमा कायम करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की। आरोप है कि पिछले साल वकील आदिवासी का सबमर्सिबल चोरी हो गया था। तब चोरी का शक अजय कोल पर जताया गया था।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। रात को वकील की झोपड़ी में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए तमाम लोग चले गए। इसी बीच मौका पाकर अजय को पकड़ लिया और फिर ट्रैक्टर में बांधने के बाद पीट-पीटकर मार डाला।


Share

Related posts

प्राइवेटाइजेशन से पहले वीआरएस ला सकते हैं बैंक

samacharprahari

जाली नोट तस्करी मामले में एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया

Vinay

‘इंपोर्टेड माल’ पर नहीं थम रहा घमासान, सावंत के माफी से भी नहीं बनी बात

samacharprahari

यूपी में ‘शांति’ का तमाशा: बसपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं

samacharprahari

खिलाड़ियों को आईपीएल के बजाय राष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए : कपिल

samacharprahari

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ FIR दर्ज

Prem Chand