Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

मराठा आरक्षण की पेंच छुड़ाने फिर सरकारी कोशिश तेज

Share

  • मनोज जरांगे ने दिया 24 दिसंबर का अल्टीमेटम
  • फिर मराठा आरक्षण पर करेंगे बड़ा खुलासा

डि़जिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर मनोज जरांगे पाटील से मिलने जा रहा है। जरांगे पाटील मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह ही अपना अनशन समाप्त कर दिया था। छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि अगर 24 दिसंबर तक आरक्षण नहीं दिया गया, तो वह कुछ नेताओं के नामों का खुलासा करेंगे।

मराठा आरक्षण को लेकर तय किए गए मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार में मंत्री उदय सामंत, संदीपान भुमरे और अतुल सावे का प्रतिनिधि मंडल जरांगे पाटील से मुलाकात करेगा। अब तक तीन बार मुलाकात रद्द होने के बाद प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर पहुंच कर जरांगे पाटील को टाइम बांड देगा।

 

प्रतिनिधिमंडल को 6 नवंबर को ही मिलना था
इससे पहले इस प्रतिनिधिमंडल को 6 नवंबर को जरांगे पाटील से मिलने जाना था। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि अगले दिन 7 नवंबर को एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल मिलेगा, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के श्रीनगर दौरे पर होने के कारण एक बार फिर यह दौरा रद्द हो गया था। इसके बाद 8 नवंबर को मुलाकात तय हुई थी, लेकिन यह प्रतिनिधिमंडल नहीं पहुंचा। अब कहा गया है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को फिर जरांगे पाटील से मुलाकात करने आएगा।

 


Share

Related posts

वीजा धोखाधड़ी मामले में नौसेना अधिकारी को मिली जमानत

Prem Chand

जल, जंगल, जमीन खाली करो, ‘प्रगति’ आएगी!

samacharprahari

अमरमणि त्रिपाठी की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश

samacharprahari

Leave a Comment