ताज़ा खबर
Other

हिंदी भाषा को समूचे देश में मान्यता देने की चुनौती अमित शाह स्वीकारें  –  संजय राउत

Share

मुंबई, 14 मई 2022 । ‘एक देश, एक भाषा’ पर ज़ोर देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हिंदी देश की भाषा है। एक मात्र भाषा जिसकी पूरे देश में मान्यता है और जो पूरे देश में बोली जाती है वो हिंदी है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को ये चुनौती स्वीकार करनी चाहिए कि सभी राज्यों में एक भाषा हो। इसके साथ ही एक देश में एक संविधान, एक विधान, एक निशान और एक भाषा होनी चाहिए।

संजय राउत का बयान अमित शाह के बयान के एक महीने बाद आया है जब शाह ने कहा था कि हिंदी को अंग्रेजी के विकल्प के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए, न कि स्थानीय भाषाओं के। गृहमंत्री के इस बयान का दक्षिणी राज्यों के कई प्रमुख नेताओं ने जोरदार विरोध किया था। उन्होंने कहा कि लोगों पर हिंदी नहीं थोपनी चाहिए साथ ही इसे क्षेत्रीय भाषाओं को कमजोर करने का एजेंडा बताया।


Share

Related posts

फिंगर क्षेत्र में अपने सैनिकों को पीछे नहीं हटाएगा भारत

samacharprahari

100 करोड़ का पोंजी स्कीम घोटाला: एक्टर प्रकाश राज को ED का समन

samacharprahari

आर्थिक आंकड़ों, विदेशी संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

samacharprahari

गुजरात में मिला XE वेरिएंट का पहला केस, 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Prem Chand

सीआरपीएफ की ‘कोबरा’ यूनिट में शामिल हुई महिला कमांडो

samacharprahari

कुर्सी से नहीं उठी नर्स तो नाराज हो गए माननीय

samacharprahari