ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

सीएनजी-पीएनजी के दाम एक साल में 70 फीसद तक बढ़े

Share

मुंबई। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को उद्योगों से शहर गैस वितरण कंपनियों की तरफ मोड़ने का आदेश दिया है। आयातित ईंधन के इस्तेमाल की वजह से पिछले एक साल में सीएनजी और पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े हैं।

मंत्रालय ने करीब तीन महीने पहले वाहन ईंधन सीएनजी और रसोई में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पीएनजी की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल का निर्देश दिया गया था। हालांकि, सरकार फिर से घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की आपूर्ति की पुरानी नीति पर वापस लौट आया है।
अधिकारियों ने बताया कि आयातित ईंधन के बजाय घरेलू गैस के इस्तेमाल से कच्चे माल की लागत घटेगी और सीएनजी तथा पीएनजी के दाम नीचे आएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) जैसी शहर गैस वितरण कंपनियों के लिए आवंटन 1.75 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 2.078 करोड़ घन मीटर कर दिया गया है। रसोई गैस और वाहनों के लिए सीएनजी आपूर्ति की 94 प्रतिशत मांग को पूरा किया जाएगा। अबतक करीब 83 प्रतिशत मांग पूरी की जाती थी।


Share

Related posts

हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय महिला टीम का शानदार आगाज़

samacharprahari

फिलिस्तीन का समर्थन करने पर प्रोफेसर समेत 2 पर मामला दर्ज

samacharprahari

यूपी में शिक्षकों को उपवास करने की नौबत

samacharprahari

राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट

Vinay

फेडरल बैंक ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ग्रुप क्रेडिट शील्ड पेश किया

Amit Kumar

विवाहिता ने बनाया अपनी ही किडनैपिंग का प्लान

samacharprahari