ताज़ा खबर
बिज़नेस

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Share

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 31 अक्तूबर से 6 नवम्बर तक केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा परिकल्पित “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है | युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए बैंक द्वारा विभिन्न कार्यक्रम/वेबिनार निर्धारित किए गए हैं | विषय के व्यापक प्रसार के लिए सोशाल मीडिया का भी विस्तृत उपयोग किया जा रहा है | इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, कार्यपालक निदेशक गण और मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा इस थीम पर “रेडियो जिंगल्स” और “विजिलेंस सॉन्ग” भी प्रकाशित किए गए | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय में, बैंक के वरिष्ठ कार्यपालकों ने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ली और ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिवबद्धता को दोहराया | प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै ने अपने संदेश के माध्यम से सभी यूनियनाइट्स से अपील  किया कि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा का पालन करें | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 पर जारी संदेश यूनियनाइट्स को दिया गया |


Share

Related posts

गडकरी बोले, समय पर फैसले नहीं लेती सरकार

samacharprahari

रिलायंस रिटेल में सिल्‍वर लेक करेगी 7500 करोड़ का निवेश

samacharprahari

31 दिसंबर तक 41% MSME नहीं भर पाएंगे आयकर रिटर्न!

samacharprahari

स्टार्टअप को माइक्रोसॉफ्ट एआई इनोवेट का सपोर्ट

Amit Kumar

केयर्न ने कहा- 1.4 अरब डॉलर लौटाए भारत

Prem Chand

एयर-होस्टेस ने पर्ची भेजी- सर, कमोड पर बैठ जाइए, हम लैंड करने वाले हैं

samacharprahari