ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

भाजपा ने कोस्टल रोड प्रोजेक्ट में ‘घोटाले’ का आरोप लगाया

Share

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष शेलार ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुंबई तटीय सड़क परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) से छानबीन कराए जाने की मांग की।
शेलार ने कहा कि कथित ‘घोटाला’ अक्टूबर 2018 और दिसंबर 2020 के बीच हुआ है। उन्होंने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में सत्ताधारी शिवेसना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ठेकेदारों के नाम बताएगी, लेकिन शिवसेना को भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

शेलार ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर बीएमसी आयुक्त आईएस चहल को पत्र लिखा है और इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित करने की भी मांग की है।

इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि शेलार को अपने आरोपों का सबूत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीएमसी के चुनाव में उनकी पार्टी को हराने के वास्ते बदनाम करने की यह भाजपा की एक रणनीति है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद भी बीएमसी की स्थायी समिति का हिस्सा हैं और शेलार को उनसे पूछना चाहिए कि वे क्या कर रहे थे?


Share

Related posts

आधार और लिंकिंग का ‘ठंडा’ पेंच, 10 लाख बच्चे राहत से दूर

samacharprahari

कानपुर डाकघर से गैंगस्टर की तस्वीर वाले डाक टिकट जारी

samacharprahari

राकेश अस्थाना को बनाया गया बीएसएफ का महानिदेशक

samacharprahari

स्विस बैंक में 80 वर्षीय महिला के जमा हैं 196 करोड़ रुपए, केस दर्ज

samacharprahari

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव: ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश, युद्ध का खतरा मंडरा रहा है

samacharprahari

स्टार एमएफ पर 22,905 करोड़ का ट्रांजैक्शन

samacharprahari