ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

परब को ईडी का समन, राजनीति गरमाई

Share

संजय राउत का दावा : उम्मीद के मुताबिक जांच एजेंसी ने शिवेसना नेता परब को भेजा नोटिस

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री परब को उनकी कथित ‘आय से अधिक संपत्ति’ को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस को लेकर राजनीति फिर गरमा गई है। हाल ही में राणे की गिरफ्तारी में परब की भूमिका को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साध रही है।

         शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि पार्टी में उनके सहयोगी और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नोटिस भेजा गया है। राउत ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी की ओर से आया नोटिस ‘उम्मीद के अनुरूप’ है और पार्टी इससे कानूनी तरीके से लड़ेगी।

राउत ने ट्वीट किया, ‘बहुत बढ़िया, जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त हुई, अनिल परब को ईडी द्वारा उम्मीद के अनुरूप नोटिस भेजा गया। केंद्र सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया। भूकंप का केंद्र रत्नागिरी था। परब जिले के प्रभारी मंत्री हैं। घटनाक्रम को समझिए। हम कानूनी रूप से इस लड़ाई को लड़ेंगे। जय महाराष्ट्र।’

बता दें कि हाल ही में, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया था। राणे ने शिवसेना और ठाकरे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की थी।


Share

Related posts

एमजी ने टीईएस-एएमएम के साथ हाथ मिलाया

samacharprahari

सीवर डेथ पर देना होगा 30 लाख मुआवजा : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

तुर्की में भारतीय नागरिक का अपहरण, तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार, मांगी 20 लाख की फिरौती

Prem Chand

सबसे ज्यादा सियासी साज़िश करने वाली पार्टी है बीजेपी : अखिलेश यादव

Prem Chand

अहमदनगर एमआईडीसी का एक अधिकारी घूस लेते पकड़ाया

samacharprahari

‘भारत गया तो आत्महत्या की नौबत होगी!’

samacharprahari