ताज़ा खबर
Other

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान

Share

सिंगरामऊ जौनपुर (यूपी) 18 नवंबर 2024। सिंगरामऊ क्षेत्र के नाभीपुर, भूला, कुमारपटी, करनपुर, हरिहरपुर, बछुआर, तुरकौली, कुसहा, बरैया आदि गांवों में खेतों की सिंचाई रामगंज रजवाहा से होती है, लेकिन करीब 2 वर्ष से इस नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से नहर में बड़े बड़े घास उग आए है और किसानो का सिंचाई का कार्य बाधित है।किसान शेषनाथ मिश्र , सुनील मिश्र,नरसिंह तिवारी,मुन्ना मिश्र ने बताया इस समय गेहूं के खेत तैयार करने का समय चल रहा है, लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। नहर में पानी ऐसे समय पर छोड़ा जाता है, जब उसकी आवश्यकता नहीं होती है, जिससे सिर्फ नुकसान होता है और हम किसानों को घाटा होता है। जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु उनका फोन नहीं उठा। किसान नहर में पानी आने की आस लगाए बैठे है।


Share

Related posts

अदालत का महत्वपूर्ण फैसला; एससी-एसटी का अपराध तभी, जब आरोपी पीड़ित को पहचानता हो : हाई कोर्ट

Prem Chand

पांचवे चरण के चुनाव में घमासान, यूपी में कई दिग्गजों को बचानी होगी साख

samacharprahari

पीएनबी में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट 

samacharprahari

अखिलेश बोले- ‘भाजपा और बसपा के गठबंधन का पर्दाफाश करने के लिए किया था निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन’

Prem Chand

गहलोत बोले- मोदी की हवा में लोग बह गए, लेकिन अब हमें मौका दो

Vinay

जांच एजेंसी खुलासा करेगी कि TMC नेता के पास इतना पैसा कहां से आया?

Vinay