ताज़ा खबर
OtherTop 10भारत

देपसांग में नया मोर्चा खोलने की तैयारी में चीन

Share

नई दिल्ली। लद्दाख के देपसांग में नया मोर्चा खोलने की तैयारी में चीनी सेना दिखाई दे रही है। सेटेलाइट तस्वीरों में भी कैंप और वाहन दिखाई दे रहे हैं। पूर्वी लद्दाख के कुछ नए हिस्सों में चीन की ओर से लामबंदी की जा रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) और डेपसांग सेक्टरों में नया मोर्चा खोल सकती है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी दौलत बेग ओल्डी में चीनी लामबंदी की जा रही है। जून में चीनी बेस के पास कैंप और वाहन देखे गए हैं। चीन की ओर से ये बेस साल 2016 से पहले ही बनाए गए थे, लेकिन इस महीने सैटेलाइट तस्वीरों पता चला है कि यहां पर नए शिविरों और वाहनों के लिए ट्रैक बनाए गए हैं। जमीनी ट्रैकिंग के जरिये भी इसकी पुष्टि हो चुकी है।


Share

Related posts

पालघर में 1400 करोड़ रुपये का 700 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ जब्त

Prem Chand

सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो प्रेग्‍नेंट

samacharprahari

अरब सागर में लाइबेरिया के जहाज के अपहरण की कोशिश, भारतीय नेवी ने की नाकाम

samacharprahari

दाऊद का घर छोड़ा, कंगना का तोड़ा: फडणवीस

samacharprahari

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

samacharprahari

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

samacharprahari