ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

बीपीसीएल ने ओमान रिफाइनरीज की पूर्ण हिस्सेदारी हासिल की

Share

मुंबई। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने ओमान की एकीकृत ऊर्जा कंपनी ओक्यू के साथ एक बिक्री खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बीपीसीएल के डायरेक्टर (फाइनेंस) एन. विजयगोपाल ने कहा कि यह समझौता मध्य प्रदेश के बीना में स्थित 7.8 एमएमटीपीए क्षमता वाली मध्य भारत रिफाइनरी भारत ओमान रिफाइनरीज कंपनी लिमिटेड (बीओआरएल) की खरीद से संबंधित है। भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड को वर्ष 1994 में पब्लिक पेट्रोलियम कंपनी के रूप में बीपीसीएल और ओक्यू (जिसे पहले ओओसी कहा जाता था) की समान इक्विटी भागीदारी के साथ शामिल किया गया था। मार्च 2020 से कंपनी में बीपीसीएल की 63.4 प्रतिशत और ओक्यू की 36.6 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी रही है।


Share

Related posts

आर्थिक असमानता में नंबर 1 बना भारत

Amit Kumar

राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी

Prem Chand

यूपी में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

Prem Chand

दिवालिया संहिता से केवल 2.5 लाख करोड़ रुपये की वसूली

samacharprahari

भारत में 33 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित: सरकारी आंकड़े

samacharprahari

लॉकडाउन लगा सकता है रियल एस्टेट की रिकवरी पर ग्रहण

samacharprahari