Samachar Prahari
Other

जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय- मोहन भागवत

Share

मुंबई, 1 दिसंबर 2024 । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या में गिरावट को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आधुनिक जनसंख्या विज्ञान का हवाला देते हुए बताया कि जब किसी समाज की प्रजनन दर 2.1 से नीचे चला जाता है तो वह समाज धीरे-धीरे पृथ्वी से लुप्त होने की कगार पर होता है। भागवत ने आगे कहा कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की आवश्यकता है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय है। संकट न होने पर भी वह समाज नष्ट हो जाता है। इस तरह अनेक भाषाएं और समाज नष्ट हो गए। जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए। हमारे देश की जनसंख्या नीति 1998 या 2002 में तय की गई थी। इसमें यह भी कहा गया है कि किसी समाज की जनसंख्या 2.1 से कम नहीं होनी चाहिए। जनसंख्या विज्ञान का कहना है कि हमें दो या तीन से अधिक बच्चे पैदा करने की आवश्यकता है। समाज को जीवित रखने के लिए संख्या महत्वपूर्ण है।”


Share

Related posts

शरद पवार की पत्नी और पोती को बारामती टेक्सटाइल पार्क में एंट्री से रोका

Prem Chand

घाटेवाला बजट पेश, प्रॉपर्टी खरीदने पर महिलाओं को मिलेगी छूट

samacharprahari

मातोश्री के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा पाठ करेंगी MP नवनीत राणा

Prem Chand

Leave a Comment