ताज़ा खबर
OtherPoliticsभारतराज्य

गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए

Share

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ सामने आई है। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे जा चुके हैं। मरने वाले नक्सलियों में महिलाएं भी शामिल हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह घटना धानोरा तहसील के ग्यारापत्ती जंगल में हुई।
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर हुई पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में बडी संख्या में नक्सली सामग्री बरामद हुई है। यह कार्रवाई तब हुई है, जब हाल ही में नए एसपी अंकित गोयल ने पद संभाला है। घटना के बाद घटनास्थल पर एडिशनल फोर्सेस को भी तैनात किया गया।
पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने की है। इस घटना मे 2 पुरुष और 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

गढ़चिरौली के एसपी ने अपने बयान में कहा है कि पुलिस के सी -60 कमांडो धनोरा तालुका के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान पुलिस दल की ओर से जवाबी कार्रवाई शुरू करने के बाद नक्सली जल्द ही मौके से भाग गए, लेकिन बाद में तलाशी लेने पर पांच नक्सलियों के शव मिले। उन्होंने कहा कि शवों का शिनाख्त किया जाना अभी बाकी है।


Share

Related posts

कोविड काल में कुरियर और डाक से मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में हुई वृद्धि: रिपोर्ट

samacharprahari

दिल पर पत्थर रख शिंदे को बनाया गया मुख्यमंत्रीः पाटिल

samacharprahari

लंबे इंतजार के बाद मंत्री बने भुजबल, मंत्रालय मिलने के सवाल पर कहा- ‘मैं गृह मंत्री से लेकर…’

samacharprahari

आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी ने की 1400 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी?

samacharprahari

लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षडयंत्र कर रही है भाजपा : अखिलेश

Vinay

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया गठजोड़ से चीन की बढ़ी चिंता, 8.5 अरब डॉलर के खनन समझौते पर लगी मुहर

samacharprahari