Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

खेत में 2 लड़कियों की लाश मिली, तीसरी गंभीर

Share

खेत में बेहोश मिली थीं लड़कियां, मुंह से निकल रहा था झाग

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में झकझोर देने वाली वारदात हुई है। असोहा थानाक्षेत्र के बबुरिहा गांव में बुधवार की शाम एक खेत में संदिग्ध हालात में मिली तीन लड़कियों में से 2 लड़कियों की मौत हो गई। तीसरी नाबालिग लड़की गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में एडमिट है। यह तीनों लड़कियां अनुसूचित जाति की बताई जा रही हैं। उनके साथ रेप होने की संभावना जताई गई है।
असोहा थानाक्षेत्र के बबुरिहा गांव में रहने वाले पासी बिरादरी के परिवार की 13, 16 और 17 साल की तीन लड़कियां खेतों में घास काटने गई थीं। नाबालिग लड़की के भाई ने बताया कि खेत में घास काटने गईं तीनों बहनें जब घर नहीं लौटीं, तो उनकी तलाश शुरू हुई। शाम को खेत में तीनों लड़कियां अपने ही कपड़ों से बंधी मिलीं। रेप की भी आशंका जताई जा रही है। एसपी सुरेश आनंद कुलकर्णी ने 2 लड़कियों की मौतों होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को दो लड़कियों के मुंह से झाग निकलता मिला है। उनके जहर खाने की आशंका है।


Share

Related posts

ईडी ने अवंता ग्रुप के प्रमोटर थापर को अरेस्ट किया

Prem Chand

बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत राणा की दूसरी FIR रद्द करने की याचिका खारिज

Prem Chand

जज ने कहा- फैसले में बच्चे की मौत कैसे लिख दें…

samacharprahari

Leave a Comment