Samachar Prahari
OtherPoliticsभारतराज्य

रंगदारी नहीं मिली तो जेसीबी से उखाड़ दी सड़क

Share

-उप्र की घटना, ठेकेदार से कमीशन नहीं मिलने पर नेता ने खुदवाई आधा किलोमीटर सड़क, मामला दर्ज

शाहजहांपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में निर्माणाधीन सड़क को दबंगों द्वारा उखाड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने ठेकेदार से रंगदारी न मिलने पर दातागंज-बदायूं मार्ग की पीडब्ल्यूडी की आधा किलोमीटर लंबी नवनिर्मित सड़क को बुलडोजर से उखाड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने सरकारी संपत्ति नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक के कथित प्रतिनिधि ने ठेकेदार के कमीशन नहीं देने पर उसके द्वारा बनवाई गई आधा किलोमीटर लम्बी सड़क को खुदवा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 20 अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

कंपनी के प्रबंधक ने तीन अक्टूबर को एक केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कटरा क्षेत्र से बीजेपी विधायक का एक प्रतिनिधि दो अक्टूबर को अपने 15 से 20 साथियों को लेकर आया और सड़क बना रहे कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा। इन लोगों ने जेसीबी चलाकर आधा किलोमीटर बनी हुई सड़क को उखाड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।


Share

Related posts

बजट में’ लाडली बहना’ का वादा पूरा करने को तैयार नहीं ‘दादा’

Prem Chand

शाह उवाच- राजनीति में धोखेबाजों को सबक सिखाना जरूरी, शिवसेना में टूट की वजह सत्ता का लालच

samacharprahari

स्विस बैंक में 80 वर्षीय महिला के जमा हैं 196 करोड़ रुपए, केस दर्ज

samacharprahari

Leave a Comment