ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

ठाकरे गुट से चुनाव चिह्न पर EC ने मांगा जवाब

Share

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत से सत्ता परिवर्तन हुआ। शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने जहां पार्टी के धनुष-बाण चुनाव चिन्ह पर दावा किया है, तो वहीं उद्धव ठाकरे गुट भी इस पर अपना दावा कर रहा है।

चुनाव चिन्ह विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ के पास भेज दिया था। अब इस पर निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट से शनिवार तक जवाब मांगा है।

बता दें कि शिंदे गुट ने राज्य में आगामी उपचुनाव एवं मुंबई महानगर पालिका चुनाव को देखते हुए पार्टी के चिन्ह पर अपना दावा जताया है। ठाकरे गुट को आयोग का निर्देश शुक्रवार को आया, जब शिंदे गुट ने एक ज्ञापन सौंपकर अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के रूप में ‘धनुष और तीर’ चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग की थी।
ठाकरे को लिखे एक पत्र में चुनाव आयोग ने उनसे जरूरी दस्तावेजों के साथ 8 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक जवाब देने को कहा है।


Share

Related posts

24 घंटे में 45720 नए पॉजिटिव केस, 1129 लोगों की मौत

samacharprahari

नवी मुंबई हवाई अड्डे से कॉमर्शियल उड़ान का सफल परीक्षण

Prem Chand

सीबीआई ने बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Girish Chandra

नक्सली मुठभेड़ में एक ढेर

samacharprahari

सेक्स रैकेट की दो महिलाएं अरेस्ट

samacharprahari

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जौनपुर में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; पहुंची फायर ब्रिगेड

Prem Chand