ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10टेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

पर्सनल टैक्स में इजाफा, कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती, ये सरकार की माया

Share

कॉरपोरेट कर में कटौती से 1.84 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

मुंबई। केंद्र की भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह कॉरपोरेट जगत के हित का काम करेगी। दो साल पहले भाजपा ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फैसला लिया, जिसके कारण वित्त वर्ष 2020 और वित्त वर्ष 2021 में कुल 1.84 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सरकार ने इस वित्त वर्ष में पर्सनल इनकम टैक्स में सेल्फ एसेसमेंट अनिवार्य कर दिया था। इसके कारण अप्रैल-जुलाई 2022 में पर्सनल टैक्स कलेक्शन 52 फीसदी की ग्रोथ के साथ 2.67 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, तो वहीं कॉर्पोरेट टैक्स घटकर 2.22 लाख रह गया।

कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया कि सरकार को यह बताना चाहिए कि उसे मध्य वर्ग से ऐसी क्या ‘घृणा’ है कि वह उससे अधिकतम 30 प्रतिशत की दर से कर लेती है, जबकि कॉरपोरेट जगत पर 22 फीसदी की दर से कर लगाती है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 20 सितंबर 2019 को ‘सूटबूट की सरकार’ ने कॉरपोरेट टैक्स को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया था। इसके अलावा, नई विनिर्माण कंपनियों के लिए टैक्स 18 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।


Share

Related posts

बदलापुर से कर्जत तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण जल्द

Prem Chand

हैकर्स के निशाने पर हैं वैक्सीन!

samacharprahari

ईनामी बदमाश गिरफ्तार

samacharprahari

प्रधानमंत्री मोदी की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

Prem Chand

ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था, चवन्नी की ज़िंदगी

samacharprahari

अंधेरी में मनाया गया सडक़ यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान

Prem Chand