Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमटेकताज़ा खबरभारतराज्य

भारतीय डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज आलमगीर को खदेड़ा

Share

समुद्री सीमा में घुसा था PNS आलमगीर, कोस्ट गार्ड प्लेन से चेतावनी मिलने पर लौटा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के जंगी जहाज ने पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज PNS आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा था। समुद्री सीमा की निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने सूचना मिलते ही उसे भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी।

हालांकि भारत की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तानी जहाज ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद डॉर्नियर ने उड़ान भरी और उसे खदेड़ दिया। हालांकि कोस्ट गार्ड की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कड़ा एक्शन होने के डर से पाकिस्तानी जहाज भारतीय समुद्री सीमा से बाहर निकला।

बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल वी.एस. पठानिया कुछ दिन पहले ही पोरबंदर क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने तटीय इलाके की निगरानी के लिए नए कोस्ट गार्ड में ध्रुव हेलिकॉप्टर्स को शामिल किया था। एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स के साथ कोस्ट गार्ड के कई जहाज दिन-रात समुद्री तट की निगरानी करते हैं।


Share

Related posts

आपसी मतभेद और कलह से गिरेगी शिंदे-फडणवीस सरकार : पवार

Prem Chand

कृष्ण होते तो क्या कहते? 100 रुपया तिजोरी से, क्या पेट भरेगी गैया मां…,

samacharprahari

डेटोनेटर लगाकर आर्मी की ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

Prem Chand

Leave a Comment