ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनटेकराज्यविज्ञापन

भारतीय नौसेना की महिला एयर क्रू ने रचा इतिहास

Share

मुंबई। पोरबंदर में स्थित नेवल एयर एन्क्लेव में भारतीय नौसेना के आईएनएएस 314 पर तैनात पांच महिला अधिकारियों ने डोर्नियर 228 विमान पर सवार होकर उत्तरी अरब सागर में पहली बार स्वतंत्र रूप से समुद्री टोही और निगरानी मिशन पूरा किया।

इस मिशन के लिए लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा को मिशन कमांडर बनाया गया था। इस टीम में लेफ्टिनेंट शिवांगी और लेफ्टिनेंट अपूर्वा गीते ने पायलट की जिम्मेदारी निभाई, जबकि सामरिक और सेंसर अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट पूजा पांडा और एसएलटी पूजा शेखावत शामिल थीं।

गुजरात में स्थित फ्रंटलाइन नेवल एयर स्क्वाड्रन के रूप में आईएनएएस 314 अपनी पहचान बना चुका है। इस स्क्वाड्रन की कमान नेविगेशन प्रशिक्षक कमांडर एसके गोयल के हाथ में है।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा

Prem Chand

सरकार ने परमबीर को छह जुलाई तक गिरफ्तारी से दी राहत

Prem Chand

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Prem Chand

MLA खरीद फरोख्त मामला: क्राइम ब्रांच की एक टीम आप पार्टी की मंत्री के घर पहुंची

samacharprahari

बजट 2026-27: आम जनता के बजाय बड़े उद्योग और विदेशी निवेश पर जोर

samacharprahari

भगोड़े मोदी को बड़ा झटका, दिवालिया अदालत में अपील खारिज

samacharprahari