Samachar Prahari
Otherक्राइमराज्य

मुंबई में 3.5 करोड़ रुपये के हीरे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ रुपये के हीरों की चोरी के मामले में दो हीरा दलालों को गिरफ्तार किया है।
बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भरत कंडोल (39 वर्ष) को गुजरात से और अमृत भाई पटेल (58 वर्ष) को पश्चिमी उपनगर गोरेगांव से गिरफ्तार किया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कौशिक चोवाटीला फिलहाल फरार है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मामले में 18 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद दो आरोपियों को पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस निरीक्षक राजेश गावली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 419 (प्रतिरूपण द्वारा छल करना) के तहत केस दर्ज किया गया है।


Share

Related posts

मामा ने 7 साल की भांजी से रेप कर उतारा मौत के घाट

Prem Chand

रियल एस्टेट क्षेत्र में काले धन का इस्तेमाल घटाः सचिव

Vinay

नोएडा एक्सटेंशन: फ्लैट में दंपती की बेरहमी से हत्या

samacharprahari

Leave a Comment