Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

विधान परिषद की 30 सीटों के लिए 20 जून को चुनाव

Share

विधान परिषद की 30 सीटों के लिए 20 जून को चुनाव
महाराष्ट्र की 10 सीट, यूपी की 13 और बिहार की 7 सीटों पर चुनाव

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 20 जून को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश की 13 सीटें और बिहार की 7 सीटों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
चुनाव की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी और 9 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
बता दें कि 7 जुलाई को महाराष्ट्र विधान परिषद के 10 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें बीजेपी के सदाभाऊ खोत, प्रवीण दरेकर, सुजीत सिंह ठाकुर और प्रसाद लाड का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जबकि शिवसेना के सुभाष देसाई और दिवाकर रावते, एनसीपी के रामराजे नाईक निंबालकर के अलावा संजय दौंड, शिवसंग्राम पार्टी के विनायक मेटे शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बलराम यादव समेत 13 सीटों पर चुनाव होंगे। बिहार की 7 सीटों पर भी 20 जून को 9 बजे से 4 बजे तक चुनाव संपन्न होंगे और शाम 5 बजे तक मतगणना शरू हो जाएगी।


Share

Related posts

भूमध्य सागर में 74 और लीबिया में नौका डूबने से 20 प्रवासियों की मौत

samacharprahari

यस बैंक मामला: सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापे मारे

samacharprahari

फ़्री फ़ायर में पोते ने दादा के खाते से उड़ाए 13 लाख

Prem Chand

Leave a Comment