ताज़ा खबर
Other

नवाब मलिक के थे ‘D’ गैंग से संबंध! चार्जशीट में खुलासा- फर्जी दस्तावेज बना हड़पी करोड़ों की प्रॉपर्टी

Share

मुंबई, 21 मई 2022 । अंडरवर्ल्ड डॉन ‘दाऊद’ इब्राहीम की बहन हसीना पारकर से जमीन खरीदने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि नवाब मलिक, उनके भाई असलम मलिक, दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर और 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी सरदार खान के बीच कुर्ला स्थित गोवावाला कॉम्प्लेक्स को लेकर कई दौर की मीटिंग हुई थीं।

ED की चार्जशीट में नवाब मलिक, सरदार खान और एनसीपी नेता से जुड़ी कंपनियों, सॉलिडस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड व मलिक इंफ्रास्ट्रक्चर को आरोपी बनाया गया है। विशेष न्यायाधीश आरएन रोकाडे ने कहा कि मामले में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त आधार हैं। अदालत ने कहा, ‘यह इंगित करने के लिए प्रथम दृष्टया सबूत हैं कि आरोपी सीधे और जानबूझकर मनी-लॉन्ड्रिंग अपराध में शामिल हैं।’


Share

Related posts

बाइकबोट पोंजी घोटाला: ED ने 394 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari

‘आर्थिक तबाही’ के लिए वित्त मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें बर्खास्त करें: कांग्रेस

samacharprahari

पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

samacharprahari

एसटीटी बम से शेयर बाजार धराशायी

samacharprahari

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ FIR दर्ज

Prem Chand

जरूरतमंदों को अनाज वितरण

samacharprahari