Samachar Prahari
Other

अडानी ग्रुप ने 10.5 बिलियन डॉलर में खरीदी अंबुजा और एसीसी

Share

नई दिल्ली, 16 मई 2022 । अडानी ग्रुप ने स्विट्ज़रलैंड के होल्सिम ग्रुप से 10.5 बिलियन डॉलर (81,000 करोड़) में भारत का सीमेंट करोबार खरीद लिया है। यह भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर और मटेरियल सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। होल्सिम ग्रुप की भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक अंबुजा सीमेंट में 63.19 फीसदी हिस्सेदारी जबकि एसीसी सीमेंट में अंबुजा सीमेंट का 50.05 फीसदी हिस्सा है। इस मतलब जो भी अंबुजा सीमेंट को खरीदेगा उसे अपने आप ही एसीसी सीमेंट पर कंट्रोल मिल जाएगा।

इस डील के बाद अंबुजा और एसीसी सीमेंट का मालिकाना हक़ अडानी ग्रुप के पास चला जाएगा। दोनों सीमेंट को कंपनियों को खरीदने की रेस में अडानी के साथ सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू ग्रुप और कुमार मंगलम बिरला का बिरला ग्रुप भी शामिल था।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

samacharprahari

नागरिकता नहीं मिलने पर 800 पाकिस्तानी हिंदुओं ने छोड़ा भारत – रिपोर्ट

Prem Chand

नौसेना की ताकत बढ़ाएगी वागिर, बच न पाएगी दुश्मन की पनडूब्बी

samacharprahari

Leave a Comment