Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

डॉलर के सामने रुपये ने घुटने टेके

Share

– अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इंडियन रुपया 77.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
मुंबई। महंगाई की मार के इस दौर में इंडियन इकोनॉमी के लिए एक और झटका लगा है। इंडियन रुपया अब अमेरिकी डॉलर के आगे घुटने पर बैठ गया है। रुपये ने गिरावट का नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़कता हुआ 77.50 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया।
मार्केट पर नजर रखनेवाले एक्सपर्ट्स के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपया 79 से 80 के स्तर तक नीचे गिर सकता है। ग्लोबल लेवल पर इकोनॉमी में फिलहाल अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। ग्लोबल लेवल पर महंगाई सबसे बड़ी चिंता है। क्रूड के दाम बढ़ रहे हैं। भारत में भी बढ़ती महंगाई और उच्च मुद्रास्फीति के कारण निवेशकों में घबराहट है।

कारोबारियों का कहना है कि रुपये में गिरावट के कई कारण हैं। महंगाई के साथ ही बैंक लोन महंगा होने और विदेशी निवेशकों की लगातार भारतीय शेयर बाजारों से निकासी के कारण सेंटीमेंट में बदलाव आया है। मौजूदा हालात में मई-जून तक रुपया गिरावट के नए रिकॉर्ड बनाता रहेगा। इस साल रुपया करीब 4 फीसदी कमजोर हो चुका है। पिछले एक सप्ताह में ही रुपया एक फीसदी टूट चुका है।


Share

Related posts

पूर्व सांसद धनंजय की याचिका पर सुनवाई टली

Prem Chand

भारत 2029 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है : सुब्बाराव

samacharprahari

भारत का सपना चूर, छठी बार कंगारू बना चैंपियन

samacharprahari

Leave a Comment