ताज़ा खबर
Other

ईओडब्ल्यू 40 चीनी नागरिकों समेत 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया

Share

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने की कार्रवाई

मुंबई, 18 अप्रैल 2022 । मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नई कंपनियों के पंजीकरण के संदर्भ में नियमों के कथित उल्लंघन और धोखाधड़ी कर भारतीय कंपनियों का निदेशक बनने के मामले में 60 विदेशियों समेत 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। साठ विदेशियों में 40 चीन के हैं। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि एक से 15 अप्रैल के बीच कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। मंगलवार तक चार और प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी। अधिकारी के अनुसार, जिन साठ विदेशियों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं, उनमें 40 चीन से हैं। इसके अलावा सिंगापुर, ब्रिटेन, ताइवान, अमेरिका, साइप्रस, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण कोरिया के नागरिक भी इसमें शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने मुंबई के कंपनी पंजीयक के पास गलत बयान दिये। कुल 34 एफआईआर में 30 चार्टर्ड अकाउंटेंट, 30 कंपनी सचिवों के साथ कंपनियों के निदेशकों का भी नाम शामिल है। कंपनी पंजीयक की शिकायत के अनुसार धोखाधड़ी कर बनायी गयी भारतीय कंपनियों में विदेशी नागरिक निदेशक और मालिक बन गये। अधिकारी ने कहा कि मामले में पहली प्राथमिकी फरवरी में दर्ज की गयी थी। मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।


Share

Related posts

21 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

samacharprahari

Prem Chand

मध्य रेल पर रेल सुरक्षा बल ई-एसओपी का विमोचन

samacharprahari

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बिजली गिरी

Girish Chandra

स्कॉर्पीन परियोजना के तहत छठी पनडुब्बी वागशीर 20 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी

Prem Chand

निर्वाचन आयोग साथ है तो भाजपा चुनावों में  ‘आत्मनिर्भर’:  सिब्बल     

samacharprahari