Samachar Prahari
Other

रसिया दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित

Share

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दारोगा की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। दुबौलिया पुलिस स्टेशन में तैनात एक उपनिरीक्षक (दारोगा) की ऊजी गांव के ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बनाकर पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार, दारोगा गांव में रहनेवाली एक महिला से मिलने गया था। बस्ती के पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक (बस्ती) आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ऊजी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बस्ती के दुबौलिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक चतुर्वेदी रात में अक्सर गांव की एक महिला के घर आता-जाता रहता था।

ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार रात करीब 10.15 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को एक स्कूल के पास छिपा दिया और एक घर में घुस गया। लगभग 3.15 बजे वह घर से बाहर आया। ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उसे रोकने की कोशिश की, तो दारोगा ने गोली चला दी और भागने की कोशिश की। एक फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हुई है।


Share

Related posts

Loksabha Election: सरकारी वसूली, मंहगाई, खराब सड़कें और मुंबई की जर्जर हालत पर कांग्रेस का पोस्टर वॉर

Prem Chand

मध्याह्न भोजन से अंडा और रागी बाहर, सरकार का निर्णय अनुचित

Prem Chand

आरक्षण को लेकर समुदायों के बीच फूट चिंताजनक है : पवार

Prem Chand

Leave a Comment