Samachar Prahari
Otherभारतराज्य

आईएमए घोटालाः 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर

Share

मुंबई। आईएमए पोंजी घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने शनिवार को बैंगलूरू स्थित एक निजी कंपनी के सीईओ एवं एमडी समेत 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इस कार्रवाई के बाद घोटाले से संबंधित और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान ने साल 2006 में आईएमए के नाम से एक कंपनी खोली थी। यह कंपनी कर्नाटक की राजधानी बैंगलूरू सहित कुछ जिलों में अपना संचालन कर रही थी। कंपनी ने निवेश के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी शुरू कर दी।

कंपनी पर आरोप था कि उसने निवेशकों को 17-25 फीसदी ब्याज का लालच देकर पैसे निवेश करवाए, लेकिन जब रिटर्न देने का समय आया तो कंपनी का मालिक मंसूर खान दुबई फरार हो गया। हालांकि, बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।


Share

Related posts

यात्री सुविधा समिति सदस्य की भी नहीं सुनता रेल प्रशासन, शिकायतों की अनदेखी

Prem Chand

अगले पांच वर्षों तक 80 करोड़ जनता को मिलेगा फ्री राशनः प्रधानमंत्री

samacharprahari

मराठा आरक्षण को लेकर भुजबल की आलोचना राकांपा का आधिकारिक रुख नहीं : पटेल

Prem Chand

Leave a Comment