ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

केरल: हादसे के शिकार विमान के दो यात्री कोरोना पॉजिटिव

Share

राहत कार्य में लगे 50 कर्मी क्वारंटीन किये गए

तिरुवनंतपुरम। केरल स्थित कोझिकोड में हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के बोइंग विमान में सवार दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सूत्रों ने बताया कि दुबई से लौटे विमान में दो यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद राहत कार्य में लगे 50 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है।
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील ने बताया कि दो कोविड पॉजिटिव में से एक की मौत हो गई है, जिसकी पहचान 45 वर्षीय सुधीर के तौर पर हुई है। मंत्री ने बताया कि उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जो पॉजिटिव पाया गया।मल्लपुरम के जिलाधिकारी के. गोपालकृष्णन ने बताया कि सभी यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी कोविड जांच भी हुई है। मृतक यात्रियों के शवों की अटॉप्सी कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हो जाएं क्वारंटीन
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने राहत और बचाव अभियान में शामिल लोगों से कहा है वह स्वास्थ्य अधिकारियों को रिपोर्ट भेजें और एहतियात के तौर पर सेल्फ क्वारंटीन हो जाएं। सीआईएसएफ के सूत्र ने जानकारी दी है कि राहत और बचाव कार्य में लगे 50 लोग क्वारंटीन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका संपर्क किसी राहत और बचावकर्मी से हुआ था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इसमें समय लगेगा तब तक के लिए सभी लोग टेंपररी आइसोलेशन में हैं।

बता दें कि एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान बी737 हादसे का शिकार हो गया। दुबई से संचालित उड़ान संख्या आईएक्स 1344 कोझिकोड में शुक्रवार शाम सात बजकर 41 मिनट पर हवाईपट्टी से फिसल गई थी। विमान में 10 नवजात शिशुओं समेत 184 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य थे। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। विमानन कंपनी ने बताया कि सभी यात्रियों और उनके परिजन को मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए मुंबई से एक और दिल्ली से दो विशेष राहत उड़ानों की व्यवस्था की गई है।


Share

Related posts

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर अडानी

samacharprahari

पीपीएफ की ब्याज दरों पर सरकार की कैंची

Amit Kumar

एआई टेक्नोलॉजी से लैस हथियारों से डरी दुनिया!

samacharprahari

SC: जाति जनगणना की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला

Prem Chand

मुंबई की मिल भूमि पर स्थित चॉलों और घरों के तेज़ी से पुनर्विकास का रास्ता साफ

samacharprahari

महाराष्ट्र में गहराया बिजली संकट, कुछ प्लांट में बचा है केवल डेढ़ दिन का कोयला

Prem Chand