ताज़ा खबर
राज्य

मुंबई के व्यापारी से लाखों की ऑनलाइन ठगी

Share

मुंबई। पश्चिम उपनगर कांदिवली में एक व्यापारी के साथ 32 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। समता नगर पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है। साइबर अपराध की पुलिस को भी सूचित किया गया है।
समता नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यापारी की शिकायत के अनुसार घाना स्थिति एक चिकित्सा अनुसंधान कम्पनी से जून में एक ‘ई-मेल’ आया था, जिसमें उससे एक कार्बनिक रासायनिक तरल द्रव्य खरीदने के लिए कहा गया था। ईमेल में दावा किया गया था कि यह कार्बनिक रासायनिक तरल द्रव्य केवल भारत में उपलब्ध था और उसे एक अच्छे सौदे का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने एक आपूर्तिकर्ता से सम्पर्क किया और शोध कम्पनी को नमूने भेजे जिसके बाद कम्पनी ने उससे उसके 10 गैलन खरीदने को कहा, लेकिन उसके लिए कोई अग्रिम भुगतान नहीं किया।
अधिकारी ने बताया कि व्यापारी जब आपूर्तिकर्ता से मिला तो उसने उससे पहले 15 लाख रुपये का भुगतान करने और बाकी के पैसे एक महीने के अंदर देने को कहा। उन्होंने बताया कि 32.64 लाख रुपये देने के बाद भी जब कोई उत्पाद नहीं मिला, तो व्यापारी को ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने समता नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई।अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।


Share

Related posts

मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 47 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज़

samacharprahari

आरएसएस ने अमेरिका में छवि सुधार पर किए करोड़ों खर्च, प्रभाव बढ़ाने के लिए लॉबिंग एजेंसी नियुक्त: रिपोर्ट

samacharprahari

सेकंड फेज में वोट की चोट देने को वोटर्स हैं तैयार

samacharprahari

सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया

samacharprahari

सरकारें कोरोना को लेकर गंभीर नहीं

samacharprahari

भारतीय सेना होगी नए संचार नेटवर्क से लैस

samacharprahari