ताज़ा खबर
Top 10खेलताज़ा खबरभारत

टी-20 वर्ल्ड कप 2020 स्थगित

Share

वर्ल्ड कप 2023 का कार्यक्रम भी बदला

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा आखिरकार खत्म हो गई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने कोरोना वायरस महामारी के चलते टी-20 वर्ल्ड कप को अगले साल तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। सोमवार को हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। कोरोना वायरस के कारण स्टेडियम में भीड़ पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में आईसीसी खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट नहीं कराना चाहती है।

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण आशंका जताई जा रही थी कि वर्ल्ड कप भी वायरस की चपेट में आएगा। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले इस संभावना से इनकार करता रहा, लेकिन बाद में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर ढ़िलाई दिखानी शुरू की। खाली स्टेडियम में वर्ल्ड कप के आयोजन से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को मुनाफा नहीं होगा। साल के अंत में भारत के साथ सीरीज भी खेली जानी थी।

आईसीसी टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम

बता दें अगले तीन साल के दौरान आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट खेले जाने हैं। सबसे पहले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 अक्टूबर और नवंबर में होगा, फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद साल 2022 में भी टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। इसका फाइनल 13 नवंबर को होगा। इसके बाद साल 2023 में अक्टूबर-नवंबर में ही आईसीसी वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा, जिसका आयोजन नवंबर 2023 में होगा।

आईपीएल के आयोजन के लिए खुला रास्ता
आईसीसी के इस फैसले के बाद आईपीएल के आयोजन के आसार बढ़ गए हैं। खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई 26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच आईपीएल का आयोजन करवा सकता है। सूत्रों के अनुसार आईपीएल ब्रॉडकास्‍टर स्‍टार स्‍पोर्ट्स लीग को एक सप्‍ताह आगे टालना चाहते हैं। दीवाली 14 नवंबर को है और ब्रॉडकास्‍टर दीवाली के सप्‍ताह में विज्ञापन से अधिक कमाई करना चाहते हैं। ब्रॉडकास्‍टर की इच्‍छा को देखते हुए बीसीसीआई को अपना शेड्यूल बदलना पड़ सकता है। इस पर आखिरी फैसला आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ही लेगा। हालांकि बीसीसीआई ने भी आईपीएल के 13वें सीजन के शेड्यूल पर अपनी मुहर नहीं लगाई है।


Share

Related posts

गेल के डायरेक्टर रंगनाथन सस्पेंड, रिश्वत मामले में हुई थी गिरफ्तारी

samacharprahari

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार होने का दावा, न्यूयॉर्क ला रही अमेरिकी सेना

samacharprahari

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रबंध निदेशक को अरेस्ट किया

Vinay

समृद्धि महामार्ग के साथ यूटिलिटी कॉरिडोर की सौगात

samacharprahari

बायोसअप ने कोविड-19 सेफ्टी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए

samacharprahari

ईडी ने 106 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कुर्क की

samacharprahari