Samachar Prahari
राज्य

प्लाज्मा थेरेपी केंद्र का उद्घाटन

Share

मुंबई। क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का उदघाटन किया। उन्होंने कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों से ब्लड प्लाज्मा दान करने का अनुरोध किया। यह यूनिट बृहन्मुंबई महानगर पालिका की एक पहल है। इस थेरेपी में इस वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों से प्लाज्मा लेकर कोविड-19 रोगियों को प्लाज्मा थेरेपी दी जाती है।
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि दुनियाभर के शोधकर्ता एक प्रभावी वैक्सिन और उपचार खोजने में जुटे हैं। इसमें प्‍लाज्‍मा थेरेपी गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज के लिए विकल्‍प के रूप में सामने आई है। इस सेवा को शुरू करने के लिए उन्‍होंने मुंबई महानगर पालिका को बधाई देते हुए कहा कि यह थेरेपी कई जीवन बचायेगी। इस बीच, मुंबई में पिछले 24 घंटों में 806 नये कोरोना वायरस के मामले दर्ज किये गये, जबकि 64 मरीजों की इस बीमारी से मृत्‍यु हो चुकी है। स्‍थानीय निकाय के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बताया कि हालांकि कोरोना वायरस मामलों की संख्‍या रोज बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 985 रोगियों को ठीक कर उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 58 हजार 137 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में मुंबई में 22 हजार 996 सक्रिय मामले हैं। मुंबई में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 87,856 हो गयी है, जबकि 5,064 लोगों की मौत हुई है।


Share

Related posts

थम नहीं रहा ‘अग्निपथ’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

samacharprahari

संजय राउत की हिरासत 2 नवंबर तक बढ़ी

Prem Chand

भगोड़े कारोबारियों पर कसा शिकंजा, 41% कर्ज वसूली की उम्मीद

samacharprahari

Leave a Comment