ताज़ा खबर
Other

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह अगले वायुसेना प्रमुख नियुक्त

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। सिंह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी का स्थान लेंगे। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के पद पर कार्यरत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। एयर चीफ मार्शल चौधरी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर मार्शल सिंह की प्राथमिकताओं में लड़ाकू बेड़े के लिए नई खरीद और चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चुनौतियों सहित तेजी से बदलते घटनाक्रम के मद्देनजर क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के तहत बल के आधुनिकीकरण एजेंडे को आगे बढ़ाना शामिल है। एयर मार्शल सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान पायलट श्रेणी में शामिल किया गया था। लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमान और स्टाफ में काम किया है। सिंह विदेशों में भी सेवा में तैनात रहे हैं।


Share

Related posts

जौनपुर के चार अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

samacharprahari

डोंबिवली एमआईडीसी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत, 60 घायल

Prem Chand

‘स्मगल इन इंडिया’ का चमकता धंधा—बीजेपी के ‘नए भारत’ में तस्करों की बल्ले-बल्ले

samacharprahari

चारा घोटाला: लालू यादव को चाईबासा ट्रेजरी केस में मिली जमानत

samacharprahari

वक्फ संशोधन विधेयक पारित: AIMPLB की नजर सुप्रीम कोर्ट पर

samacharprahari

महिला वकील ने की मंत्रालय के बाहर आत्महत्या की कोशिश

samacharprahari