ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

कानपुर में ट्रेन हादसे पर साजिश की बू! अब IB करेगी जांच

Share

हादसे में 22 डिब्बे पटरी से उतर गए, किसी यात्री की जान नहीं गई

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। रात करीब ढाई बजे वाराणसी से गुजरात के अहमदाबाद की तरफ जा रही ट्रेन क्रमांक 19168- साबरमती एक्सप्रेस डिरेल हो गई। भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट हुए इस हादसे में 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। इस ट्रेन ऐक्सिडेंट में साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर बोल्डर से टकराने के कारण हादसा हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मामले में यूपी पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से जांच किए जाने की बात कही है। कानपुर में इसी तरह का एक प्रयास इससे पहले 2019 में रूमा में किया गया था। हालांकि रूमा में हुए हादसे में ड्राइवर की समझदारी से ट्रेन को डिरेल होने से बचा लिया गया था। एटीएस टीम रूमा की घटना को इस घटना से जोड़कर देख रही है।

शनिवार की भोर में हुए इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया। इसके बाद फिर पटरी से उतर गया। टकराने के निशान और सबूत को सुरक्षित रख लिया गया है। यूपी पुलिस के साथ ही आईबी भी जांच के काम में लग गए हैं।

 

यह भी देखेंः

https://samacharprahari.com/radioactive-material-leaked-in-cargo-at-lucknow-airport/

कोई भी यात्री या स्टाफ घायल नहीं हुआ है। सभी पैसेंजर्स के लिए अहमदाबाद तक की यात्रा के लिए ट्रेन का इंतजाम किया गया है। कानपुर से बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश जाने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसल किया गया, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे की तरफ से कैंसल और बदले रूट की ट्रेन की लिस्ट जारी की गई है।


Share

Related posts

लॉकडाउन लगा सकता है रियल एस्टेट की रिकवरी पर ग्रहण

samacharprahari

शेयर बाजार : छह महीने में 11 हजार अंक की उछाल, 37 लाख करोड़ पूंजीकरण में बढ़त

Prem Chand

रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक को बड़ा झटका, NCLT ने दिवालिया घोषित किया

Prem Chand

पारिवारिक हास्य नाटक ‘मरता क्या न करता !!’ का सफल मंचन

Prem Chand

दूरसंचार ग्राहकों पर पड़ेगी AGR की मार! कंपनियां बढ़ा सकती हैं मोबाइल टैरिफ 

samacharprahari

लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पांच गिरफ्तार

Prem Chand