ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमटेकताज़ा खबरभारतराज्य

‘साइबर सेना’ का होगा गठन, राज्यों को लिखा गया पत्र

Share

-PM मोदी की पहल पर गृह मंत्रालय का बड़ा कदम

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार साइबर खतरों के अगले स्तर से निपटने के लिए कमर कस रही है। केंद्र सरकार ने ‘साइबर कमांडो’ की एक विंग स्थापित करने का फैसला किया है। इस विंग में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस बलों के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस संगठनों से जवानों को शामिल किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी पुलिस बलों से 10 उपयुक्त ‘साइबर कमांडो’ की पहचान करने को कहा है।

पीएम ने की थी साइबर विंग की सिफारिश
साइबर कमांडो विंग का विचार जनवरी 2023 में आयोजित डीजीपी/आईजी सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने रखा था। उन्होंने साइबर सुरक्षा के खतरों का मुकाबला करने, सूचना प्रौद्योगिकी नेटवर्क की रक्षा करने के लिए इस विंग की स्थापना की सिफारिश की थी। नई विंग साइबर सुरक्षा के खतरों का मुकाबला करेगी। इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी की रक्षा करेगी और साइबर स्पेस में जांच करेगी।

आईटी सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिंक पर जोर

प्रस्ताव के मुताबिक, साइबर कमांडो विंग पुलिस संगठनों का अभिन्न अंग होगा। आईटी सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक के विशेषज्ञ और योग्य अधिकारियों को इसमें शामिल किया जाएगा। साइबर कमांडो को आईटी सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक के क्षेत्र में उनके मौजूदा ज्ञान और योग्यता के आधार पर सभी रैंक के सेवारत कर्मियों में से चुना जाएगा।

 


Share

Related posts

ऑपरेशन चक्र के तहत सीबीआई की गिरफ्त में आए 26 साइबर क्रिमिनल्स

Amit Kumar

नशे की खेती करने वाले चार गिरफ्तार

Prem Chand

जापान की ‘उड़ने वाली कार’ का सफल परीक्षण, एक व्यक्ति को लेकर कुछ मिनट हवा में रही कार

samacharprahari

दिशा सालियान मौत मामले में उनके पिता को बदनाम किया जा रहा : निरुपम

Prem Chand

जम्मू कश्मीरः महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी 3 महीने बढ़ी

samacharprahari

डिज्नी थीम पार्क के 28 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी

samacharprahari