ताज़ा खबर
Other

संजय राउत पर मानहानि का केस दर्ज

Share

मालेगांव, 8 अक्टूबर : शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। महाराष्ट्र के कृषि और नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे ने 178 करोड़ का घोटाले के आरोप लगाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के खिलाफ मालेगांव के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा दायर किया है। कोर्ट ने राउत को 23 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। मंत्री दादा भुसे ने मानहानि के केस में सामना अखबार में गलत और अपमानजनक सामग्री प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया है। भूसे ने यह कदम नोटिस का जवाब नहीं देने पर उठाया है।

सांसद राउत ने आरोप लगाया कि पालक मंत्री दादा भुसे ने दाभाडी में गिरना सहकारी चीनी फैक्ट्री को खरीदने के नाम पर किसानों से शेयर इकट्ठा करके 178 करोड़ की संपत्ति इकट्ठा की। भुसे ने आपत्ति जताई कि राउत की खबर से उनकी मानहानि हुई है। राऊत को कानूनी नोटिस भेजा गया था।


Share

Related posts

रेल मंत्री ने रेलवे की मानसून की तैयारियों की समीक्षा की

samacharprahari

Deven Bharti: 1994 बैच के IPS अधिकारी देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर,

samacharprahari

शिवसेना में बगावत का मामला, पांच जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

samacharprahari

यात्री सुविधा समिति सदस्य की भी नहीं सुनता रेल प्रशासन, शिकायतों की अनदेखी

Prem Chand

पीएफ में वर्कर्स का पैसा जमा नहीं करने वाली कंपनियों को मिलेगी ‘माफी’

samacharprahari

मुंबई का ‘महाबली’ पस्त: करोड़ों बहाए, मशीनरी लगाई, फिर भी बीएमसी में बहुमत को तरस गई बीजेपी!

samacharprahari