Samachar Prahari
क्राइम

अग्निवीर प्रशिक्षु ने आत्महत्या किया, केस दर्ज

Share

बेसिक ट्रेनिग के बाद आईएनएस हमला में ले रही थी प्रशिक्षण

संवाददाता, मुंबई। अग्निवीर योजना के तहत नौसेना में प्रशिक्षण ले रही 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  एक अधिकारी के अनुसार, घटना के समय महिला आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। मालवणी पुलिस ने एडीआर दर्ज किया है।
इस बारे में मुंबई पुलिस का कहना कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रतीत होता है कि महिला ने निजी कारणों से आत्महत्या की है।
नौसेना के अधिकारी ने बताया कि 27 नवंबर को आईएनएस हमला में अग्निवीर लॉजिस्टिक्स (एफ एंड ए) का प्रशिक्षण ले रही अपर्णा वी. नायर की मौत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


Share

Related posts

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में आईईडी विस्फोट,  सीआरपीएफ जवान शहीद, दो घायल

samacharprahari

संजय राउत की हिरासत 2 नवंबर तक बढ़ी

Prem Chand

…तो सीबीआई को ट्रांसफर करूंगी केस; कोलकाता कांड पर बोलीं ममता

samacharprahari

Leave a Comment