Samachar Prahari
Other

लूट का सोना पार करने में फंसी पुलिस टीम, सभी लाइन हाजिर

Share

लखनऊ, 01 फरवरी 2025: चिनहट में मटियारी के पास इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लाकर से चोरी हुए सोने की बरामदगी में हेराफेरी करने से एक बार फिर खाकी दागदार हो गई। यह आरोप डीसीपी पूर्वी की स्वाट टीम पर लगा है। आरोप है कि बरामदगी के दौरान सोना पार कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों से शिकायत होने के बाद डीसीपी पूर्वी शंशाक सिंह ने अपने विशेष दस्ते को भंग कर सभी को लाइन हाजिर कर दिया है और जांच एडीसीपी पंकज कुमार सिंह को सौंपी है। उन्होंने नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए सभी को बुलाया है।

अबतक की जांच में सामने आया है कि बैंक चोरी के बाद इनपुट के आधार पर पूर्वी जोन की स्वाट टीम में तैनात दारोगा सतीश कुमार, सिपाही अजय कुमार, मनोज कुमार सिंह और हितेश सिंह गाजीपुर जिले में दबिश डालने गए थे। वहां से माल बरामद करने के बाद ये लोग लौटे और मनोज को छोड़ सभी तत्काल छुट्टी पर चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह लोग चार से पांच दिन तक गायब रहे। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई पूरी कर ली, तब ये लोग लौटे। वहीं, बैंक मैनेजर ने जानकारी दी तो 12 किलो सोना चोरी होने की बात सामने आई, जिसकी पुष्टि पुलिस ने भी की। लेकिन पुलिस ने बदमाशों से छह किलो ही दिखाई बरामदगी।


Share

Related posts

महायुति सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया : शरद पवार

Prem Chand

सरकार बताए, फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट गुजरात में कैसे गया?

samacharprahari

एयर-होस्टेस ने पर्ची भेजी- सर, कमोड पर बैठ जाइए, हम लैंड करने वाले हैं

samacharprahari

Leave a Comment