Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बांबे हाईकोर्ट को मिलेंगे नौ न्यायाधीश

Share

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में 13 नामों की सिफारिश की
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ अधिवक्ताओं और चार न्यायिक अधिकारियों को बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। तीन न्यायाधीशों वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की शुक्रवार को बैठक हुई। इस कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति एन. वी. रमना और न्यायमूर्ति आर. एफ. नरीमन शामिल थे। कॉलेजियम ने नौ अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके तहत, अरुणा एस पाई, शैलेश पी ब्रह्मे, कमल आर. खाटा, शर्मिला यू. देशमुख, अमीरा अब्दुल रजाक, संदीप वी. मार्ने, संदीप एच. पारिख, सोमशेखर सुंदरसेन और महेंद्र एम. नेरलीकर को न्यायाधीश बनाया जाएगा, जबकि न्यायिक अधिकारियों में राजेश एन. लड्ढा, संजय जी. मेहर, जी.ए. सनप और एस जी. डिग शामिल हैं। बम्बई उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 94 है और 30 से अधिक पद खाली हैं।


Share

Related posts

अमित ठाकरे पर दोहरी जिम्मेदारी से राज ठाकरे खुश 

Prem Chand

‘एनएफएस’ है नया मनुवाद: राहुल गांधी ने आरक्षण खाली पदों को बताया साजिश

samacharprahari

जौनपुर के चार अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

samacharprahari

Leave a Comment