ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसभारतराज्य

अगले महीने तक अंधेरी स्टेशन पर तेजस एक्सप्रेस का अस्थायी हॉल्ट

Share

मुंबई। यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने 29 मार्च 2021 तक ट्रेन क्रमांक 82901/82902 मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस को अंधेरी स्टेशन पर अस्थाई हॉल्ट प्रदान करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि यह ट्रेन 14 फरवरी, 2021 से अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर रही है। मुंबई सेंट्रल से इस ट्रेन संख्या 82901 के प्रस्थान समय और बोरीवली स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान के समय तथा ट्रेन संख्या 82902 के बोरीवली स्टेशन पर आगमन के समय में भी तदनुसार परिवर्तन किया गया है। ट्रेन नंबर 82901 मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस 15.56 बजे अंधेरी आएगी और 15.58 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 82902 अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस अंधेरी स्टेशन पर 12.28 बजे पहुंचेगी और 12.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 82901 मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से पूर्व में अधिसूचित 15.50 बजे के बजाय 15.45 बजे रवाना होगी और 16.15/ 16.17 के बजाय 16.13 /16.15 बजे के संशोधित समय पर बोरीवली पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 82902 अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस 12.13 बजे के बजाय 12.12 बजे बोरीवली पहुंचेगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने यह जानकारी दी है।


Share

Related posts

एसआईआर पर अखिलेश का हमला-‘देशवासियों के ख़िलाफ़ साज़िश’, भाजपा का पलटवार-‘भय फैलाने की कोशिश’

samacharprahari

तुर्की में भारतीय नागरिक का अपहरण, तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार, मांगी 20 लाख की फिरौती

Prem Chand

फलस्तीनी बंदूकधारी ने यरुशलम में की बस पर गोलीबारी, आठ नागरिक जख्मी

Vinay

प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

Prem Chand

एथिक्स कमेटी का वो ‘अनैतिक’ सवाल और भड़के महुआ और दानिश

samacharprahari

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Prem Chand