ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेस

SCI में 63.75% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

Share

मुंबईः सरकार ने मंगलवार को प्रबंधन हस्तांतरण के साथ शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) में अपनी 63.75 प्रतिशत हिस्सेदारी के रणनीतिक विनिवेश के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। विनिवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) जारी करते हुए 13 फरवरी 2021 तक संभावित खरीदारों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किया है। मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर शिपिंग कॉर्पोरेशन में सरकार की हिस्सेदारी की कीमत करीब 2,500 करोड़ रुपये है। सरकार ने विनिवेश प्रक्रिया का प्रबंधन करने के लिए आरबीएसए कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी को अपना लेनदेन सलाहकार नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने पिछले साल नवंबर में शिपिंग कॉर्पोरेशन के रणनीतिक विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। सरकार ने 2020-21 के बजट में 2.1 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड विनिवेश का लक्ष्य रखा है। अब तक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 12,380 करोड़ रुपये जुटाए हैं।


Share

Related posts

अक्टूबर में FPI ने अब तक निकाले 12,000 करोड़ रुपये

samacharprahari

आधार और लिंकिंग का ‘ठंडा’ पेंच, 10 लाख बच्चे राहत से दूर

samacharprahari

सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों का शव मिला

Prem Chand

हवाला रैकेट में गिरफ्तार चीनी नागरिक चार्ली पेंग जुटा रहा था दलाई लामा की जानकारी: सूत्र

samacharprahari

अंधविश्वास के चलते महाकुंभ में 70 ट्रक जूते-चप्‍पल, कपड़े छोड़ गए लोग

samacharprahari

सैट से फ्यूचर को राहत, जमा करने होंगे 11 करोड़

samacharprahari