ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमभारतराज्य

डॉक्टर के घर पर सशस्त्र डकैती मामला सुलझा

Share

करोड़ों रुपये के जेवरात और लाखों रुपये की हुई थी लूट, महिला लैब टेक्नीशियन समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

ठाणे। ठाणे जिले के अंबरनाथ पूर्व क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर दंपति के घर पर हथियारबंद डकैतों ने धावा बोलकर एक करोड़ रुपये की लूट की। शिवाजीनगर पुलिस ने इस डकैती में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से आभूषण सहित 64 लाख रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल की एक पूर्व महिला लैब टेक्नीशियन इस डकैती को मास्टरमाइंड है। गिरफ्तार महिला का नाम ज्योति प्रदीप सालेकर (उम्र 34) है। उसे कुछ दिन पहले ही डॉक्टर ने नौकरी से निकाल दिया था।

अपर पुलिस आयुक्त दत्ता शिंदे के अनुसार, डकैती व लूटपाट की यह घटना अंबरनाथ के कानसई इलाके में घटी। 11 जुलाई 2022 की रात को डकैतों ने उषा नर्सिंग होम के डॉक्टर हरीश और उषा लापसिया के घर से एक करोड़ एक लाख 86 हजार रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी लूटा और फरार हो गए थे।

विट्ठलवाडी पुलिस स्टेशन में अपराध शाखा के उपनिरीक्षक हर्षल राजपूत ने गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में लूट की मास्टरमाइंड लैब टेक्नीशियन ज्योति का नाम सामने आया। उसी ने इस लूटपाट की योजना बनाई थी। आरोपियों ने भिवंडी और बदलापुर में सोना व अन्य जेवरातों को बेच दिया था।

पुलिस ने दो सुनारों को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने अब तक 58 लाख 31 हजार के जेवर, 7 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त 3 लाख 70 हजार रुपये मूल्य की एक कार जब्त किया है।

गिरफ्तार लुटेरों के नाम चेतन विजय दुधाने (उम्र 30), हरीश मधुकर घाडगे (उम्र 28), अक्षय गोविंद जाधव (उम्र 26), कुणाल विश्वनाथ चौधरी (उम्र 21), दीपक मधुकर वाघमारे (उम्र 42) और तुषार उर्फ बाला सोलसे (उम्र 41) बताया गया है।


Share

Related posts

ज्ञानवापी परिसर मामले में 30 को होगी सुनवाई

Prem Chand

ताकत के दम पर ताइवान पर कब्जा करने की तैयारी

Prem Chand

अमेरिका का सबसे खतरनाक परमाणु बमवर्षक विमान बी-21 ने भरी पहली उड़ान

samacharprahari

डोडा एनकाउंटर में आर्मी कैप्टन शहीद, सेना ने चार आतंकियों को किया ढेर

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने दो बच्चों की नीति संबंधी याचिका ख़ारिज की

Prem Chand

बदायूं में जीएम और एजीएम की हत्या की सीबीआई जांच की मांग

samacharprahari