ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमदुनिया

जालसाज ने ATM कार्ड की डिलीवरी से उड़ाए 11 लाख रुपये!

Share

मेड्सटोन। ठगों के एक गिरोह ने जालसाजी के लिए नया तरीका अपनाया। शातिर ठगों ने अकाउंट होल्‍डर्स के नाम पर बैंक कार्डों की डिलीवरी करवाई। जैसे ही ये कार्ड खाताधारकों के लैटरबॉक्‍स में पहुंचते थे, यह ठग फिशिंग के जरिये इन एटीएम कार्ड से ठगी की घटना को अंजाम देते थे। गिरोह ने 11 लाख रुपये से ज्‍यादा की ठगी की है।

‘द मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बैंक एटीएम कार्ड खाताधारकों के लैटरबॉक्‍स में पहुंचते थे, तो ठग फ्लाई स्वैटर ( Fly Swatter) में टेप चिपकाकर इनको बाहर निकाल लेते थे। इस मामले की सुनवाई मेड्सटोन क्राउन कोर्ट (Maidstone Crown Court) में हुई।

इन जालसाजों ने ‘पॉश इलाकों’ में 10 लोगों को पिछले चार महीने के दौरान अपना शिकार बनाया है। इस मामले में गैंग के सरगना को 19 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। वह बारबक केंट का निवासी है।


Share

Related posts

लाइफ लाइन की सवारी का इंतजार खत्म

samacharprahari

शरद पवार ने राखी जाधव को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Prem Chand

‘किंग कोहली’ को जन्मदिन पर टीम इंडिया ने दिया जीत का तोहफा

Prem Chand

मोस्ट करप्ट देशों में भारत का प्रदर्शन खराब!

samacharprahari

देश में विकास की गति को बढ़ाने के तरीके ढूंढने होंगेः रघुराम राजन

samacharprahari

यूपी एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

Prem Chand