ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरभारतराज्य

भारतीय सेना ने किया QRSAM मिसाइल का छठा सफल परीक्षण

Share

चांदीपुर। डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और भारतीय सेना ने बुधवार को सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली QRSAM का छठा सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सटीक निशाना लगाने के साथ टारगेट को तय समय में मार गिराया।

DRDO ने QRSM मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया है। यह मिसाइल 3 किलोमीटर से लेकर 30 किलोमीटर तक की रेंज में आने वाले दुश्मन की मिसाइलों, विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन्स को नष्ट कर सकता है।

इस मिसाइल प्रणाली में सभी स्वदेशी उपकरण लगे हैं, जिसमें स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी वाली मिसाइल, सचल लॉन्चर, पूरी तरह स्वचालित कमान एवं नियंत्रण प्रणाली तथा निगरानी रडार शामिल हैं।

QRSM मिसाइल की खूबियां

  1. इस मिसाइल की लंबाई 98 फीट है
  2. यह मिसाइल 5758 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है
  3. यह मिसाइल किसी भी मौसम और किसी भी जगह से दागी जा सकती है
  4. दुश्मन इसके कम्यूनिकेशन सिस्टम को बाधित नहीं कर सकते हैं
  5. इस मिसाइल में दुश्मन के रडार को फेल करने की क्षमता 
  6. एक बार टारगेट लॉक हो जाए तो उसे कोई नहीं बचा सकता

Share

Related posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फ‍िर मच गई चीख-पुकार, 87 लोग हो गए हुए लहूलुहान

samacharprahari

सभी महिला सैनिकों को दिया जाएगा मातृत्व, शिशु देखभाल अवकाश

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र को नोटिस जारी कर 8 अप्रैल तक मांगा जवाब

samacharprahari

गोल्डन वीजा रूट धनकुबेरों पर मेहरबान

Prem Chand

नौसेना में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी, पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो अधिकारी

samacharprahari

पंडित सुरेश तलवलकर को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान

Amit Kumar